सचिव पशुपालन विभाग ने अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से कलेक्टर सहित पूरी टीम की सराहना की
रतलाम 28 अप्रैल। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री उमाकांत उमराव ने कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह को अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से बताया है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य के तहत जिले में नस्ल सुधार कार्यक्रम में सराहनीय कार्य किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55 हजार गौ-भैंस वंशीय पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अक्टूबर-नवंबर 2025 में 8637 लक्ष्य के विरुद्ध 92 प्रतिशत प्रविष्टियां भारत पशुधन एप पर दर्ज की गई हैं। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं पशुपालन विभाग की पूरी टीम की प्रशंसा की गई है।
राज्य शासन ने जिले के इस प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई है।