
रतलाम 29 अप्रैल। भगवान नरसिंह के दिव्य प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर 30 अप्रैल को भक्त प्रहलाद की रक्षा करने वाले एवं दुरात्मा हिरण्यकश्यप का संहार करने वाले भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य शोभायात्रा श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित, गौशाला रोड स्थित श्री नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर तोपखाना चौराहा तक पहुंचेगी। वहां हिरण्यकश्यप के प्रतीक स्वरूप का वध कर भक्त प्रहलाद को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। यह पारंपरिक आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 30 अप्रैल समय सायं 6 बजे (सूर्यास्त के समय) पर संपन्न होगा।
श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति तथा श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट माणक चौक रतलाम द्वारा समस्त धर्मप्रेमी भक्तों से सादर अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान नरसिंह जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।