
रतलाम । पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य को लेकर दिनांक 29 अप्रैल बुधवार को गर्वित गोखरू फाउंडेशन के तत्वाधान में डॉ लक्ष्मी नारायण शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम में सेवा भावना के उद्देश्य से 10 स्ट्रेचर एवं 10 गार्डन चेयर प्रदान की जो कि मेडिकल कॉलेज में उपयोग में आएगी ! पूर्व में फाउंडेशन द्वारा एक वाटर कूलर का भी संचालन भी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है!
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ श्रीमती अनीता जी मुथा ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की सराहना की साथ ही आपने यह संसाधन प्रदान करने के लिए फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के संचालक एवं विशेष सहयोगी श्री ऋषभ महेंद्र पावेचा द्वारा स्ट्रेचर एवं चेयर की संपूर्ण व्यवस्था की गई, साथ ही फाउंडेशन संचालक श्री विनीत विजय पिपाड़ा द्वारा पूरे कार्य की देखरेख की गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन संचालक गर्वित गोखरू के साथ डॉ. अनीता मुथा (डीन), डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा (अधीक्षक), डॉ. पवन कुमार शर्मा (सह अधीक्षक), डॉ. अंकित शर्मा (प्रबंधक), श्री मयंक पांडेय सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ एवं फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन का उद्देश्य आगे भी सेवा भावना के साथ समाज में निरंतर सेवा एवं समर्पण के कार्य करते रहना है।