एसडीएम सैलाना ने किया उपार्जन केंद्र शिवगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण

रतलाम 29 अप्रैल । रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन द्वारा उपार्जन केंद्र शिवगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कुल 201 स्लॉट बुक किए गए थे, जिनमें से 142 किसानों से खरीदी की जा चुकी है। केंद्र पर एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जा रहा है। कुल खरीदी मात्रा 5071 क्विंटल दर्ज की गई है। एसडीएम द्वारा बोरों का वजन समक्ष में तुलवाकर सत्यापन किया गया। केंद्र पर पेयजल एवं छाया की व्यवस्था उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान 3 तौल कांटे संचालित अवस्था में मिले तथा 10 हम्माल कार्यरत पाए गए। सिंगल यूज बोरों की संख्या 4800 पाई गई। एसडीएम ने केंद्रों पर अतिरिक्त हम्माल एवं तौल कांटे लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Play sound