रोजगार मेले मे रक्तदान शिविर का भी आयोजन, 28 रक्तदाताओं ने किया 101 यूनिट रक्तदान





रतलाम 29 अप्रैल। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया। जिसमे भाग लेने वाली कुल 11 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 52 प्रतिभागी प्राथमिक रूप से चयनित हुए जिसमे से रोजगार हेतु 47 एवं अप्रेंटिसशिप हेतु 05 आवेदकों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में प्रतिभागी का चयन करने वाली कम्पनियों में जी.आर. इण्डस्ट्रीज-निरंक, गादिया वायर्स प्रा.लि. इण्डस्ट्रीज द्वारा 04 प्रतिभागी, डी.पी वायर्स लिमिटेड द्वारा 01, पैरामेडिकल एंड रिसर्च सोसाईटी द्वारा 06, भारतीय एकसा द्वारा 02, जे.बी.एम.प्रा.लि. विठ्ठलपुर अहमदाबाद द्वारा 08, एम.आर.एफ लिमिटेड दहेज गुजरात द्वारा 03, ग्रीन लेब डायमंड सूरत द्वारा 06, एस.आर.एफ लिमिटेड (कीन इण्डिया) पीथमपुर द्वारा 02 ,एचडीएफ़सी लाइफ इंसोरेंस द्वारा 20 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित लोन से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं 11 प्रकरणों में 18890000 रूपये के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितिरत किये गये तथा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, मेले में सम्मिलित होने के लिये कुल 61 आवेदकों ने अपना पंजीयन किया ।
मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हाइजीन/सीपीआर पर अपना प्रस्तुतिकरण देकर आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को परामर्श दिया गया। मेले के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी/आईटीआई के बच्चों/अधिकारियों ने भाग लेकर कुल 28 रक्तदाताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया ।
संस्थान के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया, जिला रोजगार कार्यालय के श्री अनुप खटवानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया । उक्त जानकारी संस्था प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार द्वारा प्रदान की गई।