


रतलाम 29 अप्रैल। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में रतलाम आबकारी की टीमों द्वारा रतलाम शहर के साथ-साथ जिले मे अन्य नगरों मे भी संचालित कंपोजिट मदिरा दुकानों के आसपास खड़े होकर शराब पीने एवं गंदगी फैलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर की शराब दुकानों – महू बस स्टेण्ड, शहर शराय, सज्जन मिल, बड़बड़, साला खेड़ी, पावर हाउस, स्टेशन रोड दुकानों एवं जावरा, सैलाना, नामली, आलोट’ नगरों में भी शराब दुकानों पर सघन चेकिंग की गई तथा दुकान के आसपास रोड पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । रतलाम शहर में 4, जावरा में 2, परगना में 3, सैलाना में 3, आलोट में 2 कुल 14 प्रकरण’ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए।
सहायक आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जिले में नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है तथा उनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए जा रहे हैं।