एसडीएम आर्ची हरित ने किया हकीमी एग्रिको एंड वेयर हाउस का निरीक्षण

रतलाम । रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम आर्ची हरित द्वारा हकीमी एग्रिको एंड वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में पाया गया कि आज कुल 22 स्लॉट बुक किए गए थे, जिनमें से 19 की खरीदी पूर्ण हो चुकी है तथा शेष की खरीदी भी आज ही पूर्ण होने की संभावना है। केंद्र पर लाया गया समस्त गेहूं एफएक्यू गुणवत्ता का पाया गया। केंद्र पर कुल 178 किसानों से खरीदी की गई, जिनकी कुल राशि 2,42,81,181 रुपये है। तौल का सत्यापन किया गया ।
केंद्र पर पानी एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है तथा समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। कुल 5 तौल मशीनों में से 4 मशीनों से कार्य किया जा रहा है, केन्द्र पर कुल 6 तौल मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound