

रतलाम। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री मीसा सिंह के मार्गदर्शन में आयुष विभाग एवं पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला रतलाम द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग महोत्सव” के अंतर्गत 50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारंभ मानव सेवा समिति योगशाला में उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधीकारी डाॅ. दाता राम जयवंत, पतंजलि युवा भारत मध्यप्रदेश प्रांत प्रभारी श्री प्रेम पुनिया, युवा जिला प्रभारी नगर योग गुरु श्री विशाल कुमार वर्मा, वरिष्ठ योग गुरु श्री रामबाबू यादव के मार्गदर्शन में डाॅ. बलराज चौहान, डाॅ. आशीष राठौर, समाजसेवी श्री दिनेश वाघेला, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, सहित आयुष विभाग कर्मचारी एवं पतंजलि संस्थान के योग साधक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योग दिवस प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास कराया गया। उपस्थित योग साधकों ने सामूहिक शपथ लेकर योग को जन अभियान के रूप में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिवसीय काउंटडाउन के माध्यम से जिले भर में विभिन्न योग गतिविधियां आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा सामाजिक धार्मिक योग संस्थानों व स्कूल कालेजों में योग दिवस प्रोटोकॉल अभ्यास क्रम के लिए जिला स्तरीय योग सेवा के लिए 9907020885 पर संपर्क किया जा सकता हैं ।