कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

मापदंड अनुसार व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रतलाम 2 मई । आगामी 3 मई 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु आयोजन को लेकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के साथ जिला मुख्यालय पर बनाये गये परीक्षा केन्द्र एम.एल.बी. स्कूल, गर्ल्स कॉलेज एवं उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए शासन के निर्देशानुसार पेयजल, छांव, टेंट, टेबल-कुर्सी ,कैमरे इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन मापदंड अनुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। तथा शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्राथमिक उपचार कीट के साथ मेडीकल टीम की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गये ।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आर्ची हरित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्देशों को अच्छे से पढ़ ले। परीक्षा केन्द्रों पर वर्जित वस्तुओं को साथ लेकर नहीं आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound