हत्या के प्रयास के प्रकरण में ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई – फरार चल रहे 08 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जप्त

रतलाम 02 मई । जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए फरार चल रहे 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.03.2026 को फरियादी दशरथ पिता भारतसिंह, निवासी ग्राम रणायरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रणायरा स्थित भोपालसिंह के कुएं पर आरोपीगण एक राय होकर तलवार व लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे तथा फरियादी के भाई नारायणसिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। मुख्य आरोपी सुखदेव पाटीदार द्वारा तलवार से सिर पर वार किया गया तथा अन्य आरोपियों द्वारा लाठी, लकड़ी, थप्पड़ व लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त घटना पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3), 324(4) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं दबिश कार्यवाही की गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर निम्नलिखित 08 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

गिरफ्तार आरोपी–
(1) पप्पुलाल पिता पुष्कर पाटीदार (35 वर्ष)
(2) सुनील पिता बाबुलाल पाटीदार (21 वर्ष)
(3) रामनिवास पिता शिवलाल पाटीदार (35 वर्ष)
(4) तेजकरण पिता पुष्करलाल पाटीदार (33 वर्ष)
(5) बाबुलाल पिता शवराम पाटीदार (49 वर्ष)
(6) समरथ पिता देवीलाल पाटीदार (39 वर्ष)
(7) नागेश्वर पिता देवीलाल पाटीदार (38 वर्ष)
(8) भोला उर्फ भोलेश्याम पिता शम्भुलाल पाटीदार (23 वर्ष)

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी—
(1). सुखदेव पिता जगन्नाथ पाटीदार
(2). अनिल पिता पुष्कर पाटीदार
को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तलवार एवं एक बांस का लठ जप्त किया जा चुका है।

फरार आरोपी– 1. प्रफुल पिता पुष्कर पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा थाना ताल (तलाश जारी)

जप्त मश्रुका– आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक किया सोनेट कार (MP43ZL6799), एक सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल (MP43EC2277), एक स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (MP43ZB3163), लोहे का पाइप एवं लकड़ियां जप्त की गई हैं।

सराहनीय भूमिका–
इस कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी ताल, सउनि. मदन सिंह डोडिया, सउनि. राधेश्याम गुर्जर, आरक्षक सांवरिया पाटीदार, शुभमसिंह चौहान, रवि कुमार, मनोहर गायरी, मनीष शर्मा एवं चालक नीरज पंवार सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound