


रतलाम 2 मई । जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में आज 2 मई को जिले के कलेक्ट्रेट सभागृह में लाडली लक्ष्मी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अक्षिता पालीवाल एवं लक्ष्मी खानीवाल को आमंत्रित किया गया, जो स्वयं लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाएं हैं। दोनों ने कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं द्वारा एवं उनकी माता के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके पश्चात सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी दिवस कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत करवाया गया, इसके पश्चात बालिकाओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया, लाडली बालिका जानवी बाहेती, भूवी व्यास, मनाली आते के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं कक्षा 12 वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन लाडली बालिका जाह्नवी बाहेती द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गहलोत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहौर एवं रतलाम शहर एवं ग्रामीण की समस्त सेक्टर सुपरवाइजर के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाडली बालिकाए उपस्थित थी।