इंदौर-मुम्‍बई सेंट्रल के मध्‍य एसी सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम, 02 मई। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एसी सुपरफास्ट स्‍पेशल दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे चलेगी।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल – इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल (द्वि-साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल – इंदौर स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 23:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 03 मई, 2026 से 28 जून, 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद(07.10/07.12), रतलाम(08.45/08.55), उज्‍जैन(10.50/10.55) पर आगमन प्रस्‍थान होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को 17:00 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 मई, 2026 से 29 जून, 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के उज्‍जैन(18.20/18.25), रतलाम(20.05/20.10) एवं दाहोद(21.55/21.57) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 3-टियर कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09079 एवं 09080 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound