पद ग्रहण से पूर्व प्रवीण सोनी ने गौ माता की सेवा कर लिया आशीर्वाद, कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

गौशाला से कालिका माता मंदिर तक धार्मिक अनुष्ठान, रैली के साथ विकास प्राधिकरण पहुंचकर ली शपथ

रतलाम, 2 मई 2026 (शनिवार)रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने से पूर्व प्रवीण सोनी ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए दिन की शुरुआत गौ सेवा से की। उन्होंने स्थानीय गौशाला में पहुंचकर गौ माता का पूजन-अर्चन किया तथा गौ भोज कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात प्रवीण सोनी कालिका माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से माता का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद स्वयं के निवास स्थान पहुंचे जहां उन्होंने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कसारा बाजार से रैली प्रारंभ की जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे जहां श्री सोनी ने रतलाम शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक करण वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound