विधानसभा में जीत का जश्न भाजपा द्वारा जावरा में भी मनाया गया

जावरा (निप्र) भारतीय जनता पार्टी ने तीनों प्रदेशों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधान सभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। यह जीत विश्व के लोकप्रिय जन नेता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित समस्त वरिष्ठ नेतागण की कुशल रणनीति व संगठन की कठिन मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के भरोसे का प्रतीक है। उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी गुरु संदीप रांका जावरा ने बताया की इस ऐतिहासिक जीत के अवसर को मनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय घंटाघर चौराहा जावरा पर मिठाई वितरण के साथ आतिशबाज़ी कर खुशियों का ईजहार करते हुए सभी ने बंगाल के मतदाताओं के प्रति आभार किया गया है। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष ऊंटवाल के साथ अजय सकलेचा, नंदकिशोर महावार, मनोहर पांचाल, प्रमोद रावल,सुरेश चोरडिया, पंकज कांठेड, संदीप रांका, चंद्रप्रकाश सोलंकी, राजेश धाकड़, तेजसिंह कदम, दशरथ कसानीया, शिवेंद्र माथुर, सोनु यादव, नगीन सकलेचा, महेंद्र चोहान, घनश्याम सोलंकी,सुरेश पोरवाल,अकरम कबाड़ी,अफाक अहमद, शरीफ कुरेशी,आसिफ मिर्जा, मोहनलाल बोरिवाल, कांतिलाल दलाल, घनश्याम सोलंकी, सत्यनारायण पांचाल, अनिल त्रिवेदी, मोतीलाल यादव, शकील खान, प्रमोद पुरोहित, रवि गुल्या, शफीक खान, इरफ़ान कुरैशी, सुनील वाक्तरिया, गप्पी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound