नवनिर्मित कस्तुर पावन धाम लोकार्पण एवं भूमि पूजन 17 मई को

पत्रिका लेखन जैन दिवाकर भवन जावरा पर किया

जावरा (अभय सुराणा) जहाँ गुरु पंरपरा में गुरु के प्रति समर्पण, निष्ठा भाव के साथ उनकी स्मृति को संजोये रखना प्रत्येक गुरुभक्त के लिए गोरवांतित करने वाला वह क्षण जीवनपर्यंत रहता है । ऐसा ही शुभ अवसर हर्षोल्लास के साथ सभी गुरुभक्तों के लिए आया हैं की पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के दिव्य आर्शीवाद से दक्षिण भूषण जैन मार्तण्ड उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी म सा कि पावन प्रेरणा से जावरा के गौरव चपडोद कुलदीपक ज्योतिषाचार्य मालवरत्न उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म सा की स्मृति में निर्मित श्री कस्तूर मुनि पावन धाम के प्रथम फेस का लोकार्पण एवं द्वितीय फेस का भूमि पूजन समारोह 17 मई रविवार को खाचरोद रोड़ ग्राम सेजावता में आगम मनस्वी बहुश्रुत कवि प्रवर्तक श्री विजयमुनि जी म सा “तिर्थ”, दक्षिण भूषण जैन मार्तण्ड उपाध्याय श्री गौतममुनि जी म सा “प्रथम” प्रवचनकार उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी म सा, आगम ज्ञाता सेवाभावी श्री वैभव मुनि जी म सा आदि ठाणा 4 के साथ जावरा नगर की बेटी धोका परिवार की गौरव अनुष्ठान आराधिका महासती ज्योतिष चंद्रिका डाॅ कुमुदलता जी म सा, जावरा की शान मधुर गायिका महासती डाॅ महाप्रज्ञा जी म सा, महासती डाॅ पदमकिर्ती जी म सा, डाॅ राजकिर्ती जी म सा आदि ठाणा 4 के पावन सानिध्य में होने जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मिडिया प्रभारी संदीप रांका, सुभाष टुकडियां ने बताया कि पुज्य गुरु भगवंतों के पावन आर्शीवाद के साथ पुरे देशभर के गुरुभक्तों एवं दानदाताओं की उपस्थिति में होगा उक्त आयोजन की पत्रिका लेखन 6 मई बुधवार को प्रातः 8 बजें जैन दिवाकर भवन पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा, उपाध्याय श्री कस्तूर मुनि पावन धाम ट्रस्ट, मन्नालाल ट्रस्ट, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल, जैन दिवाकर महिला मंडल जावरा के सदस्यों की की उपस्थिति में जैन दिवाकर भवन पर किया इस दोरान कस्तुर धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता, ट्रस्ट सचिव सुजानमल कोच्चटा, श्री संघ के पुर्वाध्याक्षद्वय बसंतीलाल चपडोद, पारसमल बरडिया, पुखराज कोच्चटा सुशिल चपडोद के साथ मन्नालाल ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीपाल कोच्चटा, कस्तुर धाम कोषाध्यक्ष पारसमल गादिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश जैन, अजीत रांका, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, सुरेन्द्र कोच्चटा, दिलिप चत्तर, विनोद लुणीया, संदीप रांका, सुभाष टुकडियां, भंवरलाल मेहता, सुभाष चोरडिया, राहुल रांका, आयुष चोरडिया, ऋषभ मेहता, राकेश ओस्तवाल, यश मेहता, राकेश कोच्चटा, संजय भंडारी, महावीर डांगी, महेन्द्र रांका, फतेहलाल चोरडिया सुरेश ओस्तवाल विजय नाहर, राजमल भंडारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound