रतलाम में अबेकस प्रतियोगिता में बच्चों का जलवा: 8 मिनट में 200 सवाल हल, जाह्नवी राठौर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियन’

रतलाम। यूसीमास मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय अबेकस एवं मानसिक गणित प्रतियोगिता तथा स्नातक समारोह में इस वर्ष विनर वर्ल्ड अबेकस – रतलाम एवं उज्जैन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 200 से अधिक यूसीमास केंद्रों से करीब 5000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल कर अपनी असाधारण मानसिक क्षमता का परिचय दिया।
संस्था के संचालक राज बसु ने बताया कि रतलाम की छात्रा जाह्नवी राठौर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर “चैंपियन ऑफ चैंपियन” का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में मलेशिया से आए अंतरराष्ट्रीय अतिथि डॉ. डिनो वोंग की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। यह भव्य आयोजन 03 मई 2026 को रवींद्र नाट्य गृह में संपन्न हुआ।

रतलाम-उज्जैन के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में रतलाम एवं उज्जैन केंद्र के विद्यार्थियों ने कुल
1 चैंपियन ऑफ चैंपियन, 3 चैंपियन, 4 प्रथम उपविजेता, 2 द्वितीय उपविजेता, 3 तृतीय उपविजेता, 4 चतुर्थ उपविजेता एवं 5 पंचम उपविजेता स्थान प्राप्त किए।
इसके अलावा 31 विद्यार्थियों को मेधा पुरस्कार तथा 11 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रमुख विजेता – चैंपियन:
अनन्या कोठारी, रेवित अग्रवाल, विराज चौहान
प्रथम उपविजेता:
दीप्ति सोनी, निधि चौहान, तृषा शर्मा
द्वितीय उपविजेता:
दिव्यम गुप्ता, काजल जोरवाल
तृतीय उपविजेता:
धैर्य प्रताप सिंह कुशवाह, लब्धि जैन, श्रुति चौहान
चतुर्थ उपविजेता:
हितांश नलवाया, इशिका व्यास, प्रणय सिंह चौहान, प्रियांशी जोरवाल
पंचम उपविजेता:
अवीर सांघवी, मादिहा कुरेशी, शिवांश याति

मेधा पुरस्कार विजेता
आध्या मिश्रा, आयांश यादव, भाग्यश्री टांक, दक्ष चौहान, दर्श शर्मा, दर्शिल जैन, जीवांश चोरड़िया, जीविका चौहान, काव्यांश शर्मा, मोक्ष खिमेसरा, मुहम्मद नौमान मंगल्या, नाम्या तलेरा, निहारिका पंवार, पार्थ भंडारी, प्रीत माहेश्वरी, रुचि मिश्रा, समर्थ मिश्रा, शाइली बैरागी, स्तुति खिमला, तनय जादव, तनमय भंडारी, वंश शर्मा

सांत्वना पुरस्कार विजेता
अधिराज सिंह झाला, अनाया कोठारी, भाविक चौधरी, भाव्या मारू, हिराश्मी चौहान, हृदया शर्मा, मयंक मंडोरा, निध्याना अग्निहोत्री, रिदम मंडोरा, सान्वी टांक, वैभव चौरसिया
संस्था ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में 4 बार चैंपियन ट्रॉफी जीतकर विनर वर्ल्ड अबेकस ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखा है। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का विषय बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound