“सेवा से सजा उत्सव-निशक्त जनों के संग मनाया जन्मदिन व वर्षगांठ श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा”

जावरा ( निप्र) । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, द्वारा संस्था के सेवा भावी एवं जीव दया प्रेमी शांतिलाल डांगी का जन्मदिन एवं राजेंद्र कोचर की विवाह वर्षगांठ रावण दरवाजा स्थित अन्न क्षेत्र समिति जावरा में बड़े ही सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निशक्त जनों को मिष्ठान युक्त भोजन कराकर मानवीय संवेदना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने शांतिलाल डांगी एवं राजेंद्र कोचर को मोतियों की माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वातावरण में सेवा, श्रद्धा और अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव राजकुमार हरण, अन्न क्षेत्र समिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ओस्तवाल, जन्मदिवस समिति संयोजक नेमीचंद लोढ़ा, सुभाषचंद डूंगरवाल, सुशील मेहता, सुभाष टुकड़िया, पवन डांगी, अशोक बोरदिया, सरदारमल जैन सुभाष जैन, मनोहरजी अशोकजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिवारजन उपस्थित रहे।समिति द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound