युवामनीषी, सेवाभावी श्री दिव्यदर्शन मुनि जी म. सा. का आकस्मिक देवलोक गमन

नागदा जंक्शन । नागदा जंक्शन में विराजमान, अखिल भारतीय प्राज्ञ संघ के आचार्य श्री सुदर्शनलाल जी महाराज साहब के सुशिष्य युवामनीषी, सेवाभावी श्री दिव्यदर्शन मुनि जी म. सा. का कोरोना के कारण आकस्मिक देवलोक गमन दिनांक 10/04/2021 को चेरिटेबल हास्पिटल, उज्जैन में हो गया है । उज्जैन नमक मंडी संघ और नागदा जंक्शन संघ ने बहुत प्रयास किए लेकिन विधि के विधान के आगे सभी नतमस्तक है। पूज्य श्री के देवलोकगमन से संघ और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार हरण, महामंत्री प्रदीप जैन, संरक्षक अभय सुराणा, सलाहकार पवन नाहर, महासचिव पवन सुराणा, अखिलेश जैन, कोषाध्यक्ष दीपांशु जैन, मिडिया प्रभारी प्रकाश बरोड़, रिंकेश जैन, मनीष कुमठ, देवेन्द्र धाड़ीवाल, मनोज जैन, मनीष जैन, सुधा जैन, संतोष जैन, एवं समस्त सदस्य ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) परिवार परिवार की ओर से शत-शत वंदन एवं विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई ।

Play sound