रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक दिवसीय हड़ताल आज 20 मई को

रतलाम। दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को AIOCD और MPCDA द्वारा भारत वर्ष के समस्त केमिस्ट साथियो की एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है हड़ताल का विषय ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, नकली दवा पर रोक लगाने, नशे की दवा का व्यापार रोकने, बड़ी कंपनी द्वारा भारी डिस्काउंट देकर छोटे व्यवसायी को व्यापार से बाहर करने की साजिश की जा रही है जिसका रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन भी विरोध करती है और केमिस्ट साथियो के हित मे एक दिवसीय हड़ताल का पूर्ण समर्थन करती है, उक्त 20 मई को संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जो इस प्रकार है :-

प्रातः 10 बजे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कॉलेज रोड़ हॉस्पिटल गेट बोथरा मेडिकल के सामने, प्रातः 10.30 बजे कॉलेज रोड़ से डालू मोदी बाजार तक मार्च
ततपश्चात डालू मोदी बाजार पर ऑनलाइन एवं नकली दवा का पुतला दहन

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने समस्त केमिस्ट साथियो से आह्वान किया है कि उक्त सभी कार्यक्रम में अपने सम्पूर्ण स्टाफ सहित सम्मिलित होकर अपने व्यावसायिक हितों को जीवित रखने में सहयोगी बने। साथ ही उन्होंने आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए क्षमा मांगी है और यह बताया है कि यह हड़ताल जनता को सही दवाई सही मूल्य दिलाने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound