
जावरा (निप्र) । अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन श्री कस्तुर पावन धाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारोली की अध्यक्षता मे सपंन्न हुआ जिसमें प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म सा ने कहा कि महिलाओं को गुरु जैन दिवाकर के बताये मार्ग पर चलकर समाज के साथ आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से आत्मनिर्भर शिक्षित और मजबूत बनाना है ताकि हर महिला अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सकें और समाज में पुरुषों के समान बराबरी का दर्जा प्राप्त कर सकें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की एक निरंतर प्रक्रिया है उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी म सा ने फरमाया की जीवन जीने के लिए अनुशासन के साथ संयम में रहकर जीवन में गुरु के बताये अनुसार जीवन शैली होना चाहिए जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हम प्रतिदिन धार्मिक क्रिया के साथ जीवन जीने के साथ स्वयं को संगठित कर गुरु के प्रति पुर्ण सम्मान करतें हुए क्रिया पर प्रतिक्रिया ना देने का संकल्प लेना चाहिए।
महासती डाॅ कुमुदलता जी म सा ने फरमाया की जीवन बड़ा अनमोल है इस अनमोल पल को जीवन मे प्राथमिकता शिरोधार्य कर धर्म के प्रति सजग रहना चाहिए साथ ही देश के साथ समाज के प्रति अपना योगदान निश्चित होना चाहिए हम स्थानिय स्तर से अपनी गुरु परंपरा के प्रति आस्थावान रहतें हुए हमारी कमजोर मातृशक्ति के प्रति सजगता मजबुती के साथ खड़ा रहना चाहिए.
उपप्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी म सा, आगम मर्मज्ञ श्री वैभव मुनि जी म सा, महासती डाॅ महाप्रज्ञा जी म सा आदि ने अपनी बात रखीं स्वागत भाषण अध्यक्ष संगीता जारोली ने देते हुए सबके सहयोग विश्वास से आयोजन के सफलता के लिए सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कीउक्त जानकारी देते हुए संगठन समिति कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीषा संदीप रांका एवं आयोजन कि संयोजीका सुधा चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने बताया कि अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन जावरा की पावन पुण्य धरा पर सपन्न हुआ जिसमें समाज की गौरव जावरा कि बहु सब इंसपेक्टर नेहा ओरा ने कहा कि इस अभ्युदय कार्यक्रम महिला शक्ति आज के इस युग की महती जरूरत है हम महिलाएं भी समाज के उत्थान के लिए वों सब कुछ कर सकती है जो एक पुरुष कर सकता है हमें अपने अधिकारों के लिए स्वयं को आगे आना पड़ेगा हम इस आधुनिक युग की नारी शक्ति है निश्चित रूप से संगठन समिति द्वारा जो राष्ट्रीय महिला अधिवेशन रखा है जिसके माध्यम से हम सभी बहनें एकत्रित हुई है हमें हमारे समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान में अपनी पूर्ण सहभागिता देना होगी मैं स्वयं पुलिस विभाग मै सब इंसपेक्टर की पोस्ट पर रहकर परिवार की जवाबदारी के साथ देशसेवा में सलग्न हुॅ मेरे परिवार ने मुझे पुरा सपोर्ट किया हैं जिसके कारण में आज इस पोजीशन पर हुं आप सबके समक्ष एक उदाहरण होकर आप सभी से निवेदन करती हुं की आप सभी भी अपने अपने क्षेत्र में समाज के माध्यम से कुछ नया काम करें साथ ही हमारी बहु बेटियों को भी मजबूत सशक्त बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करें और उन्हें उनके पैरों पर खड़े होने का हौसला प्रदान करें जिससे वह भी स्वालंबन के साथ अपना जीवन जियें और जैन समाज एवं अपने अपने परिवार का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन करें बेटी दो परिवार की शान होती हैं। कार्यक्रम में जैन दिवाकर संगठन समिति के अधिवेशन के गौरव राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एम सेठीया के साथ जैन कांफ्रेंस विश्वस्त मंडल के चेयरमैन रमेश भंडारी इंदौर, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, संगठन समिति युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मेहता डुंगला, राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता, संगठन मंत्री सिद्धराज सिंघवी, के साथ आदि उपस्थित थे सभी ने अपने विचार रखे साथ ही जावरा जैन दिवाकर महिला परिवार द्वारा सभी अतिथि द्वय का स्वागत गुरु जैन दिवाकर के मोमेंटो ल एवं दुपट्टे पहनाकर किया गया इस दोरान सम्मेलन में संगठन समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीषा रांका (जावरा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविता कोचट्टा, चित्रा ओस्तवाल, प्रतिभा मंडलेचा, ललिता नांदेचा, पुष्पा चपरोद, कुसुम ओरा, त्रिशला नांदेचा, गरिमा जैन, सरिता मेहता, अंतिमा मेहता, सुरभि रांका ,वर्षा चत्तर, प्रिती भटेवरा, प्रेमलता ओस्तवाल, हंसा सुराणा, उर्मिला रांका, रेखा सुराणा, सोनम कोलन, श्वेता कोठारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशि मारू ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजिका सुधा ओस्तवाल ने व्यक्त किया।