दूर संचार क्रांति के प्रेरणा को विनम्र श्रद्धांजलि

जावरा (निप्र) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा के ऑफिस पर मनाई गई वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने बताया कि राजीव जी आज ही के दिन 21 मई 1991 मे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कोयंबटूर गए थे वहां पर उनकी हत्या कर दी गई थी। राजीव जी के समय देश में कई विकास के कार्य हुए। और उन्हीं के द्वारा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई क्रांति लाई गई तथा पंचायती राज की स्थापना की गई तथा 18 वर्ष की आयु के व्यक्ति को मताधिकार का अधिकार उन्ही के द्वारा दिलाया गया ओर ऐसे सेवाभावी गांधी परिवार के यशस्वी पुत्र देश के लिए शहीद हुए जिनकी आज पुण्यतिथि पर उनको कांग्रेस जन द्वारा श्रद्धांसुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एच एस राठौर,पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत श्रीमाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल, राजेंद्र कल्याणे, किसान नेता मोहन सैनी, नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, आसिफ कबाड़ी, विनोद ओरा, आमिर खान, अनीश कल्याणे, अशोक सिसोदिया, कृष्णा अखेड़िया, मनीष बैरागी, नईम भाटी, मुस्ताक जीजा, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कृष्णा अखेड़िया ने किया व आभार अशोक सिसोदिया ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound