मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जावरा एवं नामली तहसील अध्यक्षों की घोषणा

रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ रतलाम जिले के जावरा ब्लॉक एवं नामली ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है । रतलाम जिला महासचिव दिनेश दवे ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया के निर्देशानुसार, प्रदेश ऑनलाइन सदस्यता समिति के संयोजक शरद जी जोशी तथा रतलाम संभाग अध्यक्ष प्रीतिपाल सिंह राणा की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने विजय राठौर को जावरा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा दिलीप कर्णधार को नामली ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । श्री जैन ने दोनों ही तहसील अध्यक्षों को बधाई देते हुए शीघ्र ही कार्यकारिणी गठित करने हेतु निर्देशित किया है ।

Play sound