
रतलाम, 21 मई। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से बान्द्रा टर्मिनस – गोरखपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
ट्रेन संख्या 09157 / 09158 बांद्रा टर्मिनस -गोरखपुर गोरखपुर- बोरीवली स्पेशल
ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस -गोरखपुर स्पेशल रविवार, 24 मई, 2026 को 00:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (10:22/10:32 रविवार) एवं नागदा (11:30/11:32 रविवार) होते हुए सोमवार को 17:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर – बोरीवली स्पेशल सोमवार, 25 मई, 2026 को 20:30 बजे गोरखपुर से चलकर रतलाम मंडल के नागदा (23:47/23:49 मंगलवार) एवं रतलाम (00:49/00:59 बुधवार), होते हुए बुधवार को 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जत नगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, एवं खालिलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।