वृद्धा तुलसी बाई की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या, राठौड़ समाज में आक्रोश

हत्यारों को फांसी की सजा की मांग

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। जिले के जावरा तहसील की ग्राम पंचायत राजाखेड़ी के सचिव अनोखीलाल राठौर की माताजी 70 वर्षीय तुलसीबाई की अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके खेत पर हत्या कर कान में पहने लगभग ढाई तोला सोना की बालियां ले गए। यही नहीं बदमाशों ने वृद्धा की आंखे भी फोड़ दी। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक तुलसी बाई अपने खेत पर घास काट रही थी। दोपहर में उनका पोता चाय देने खेत पर गया था। जब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन शाम तक वे घर नहीं पहुंची तो परिजन ने खेत जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस को जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की।देर शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, सीएसपी युवराज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। सीएफएल की टीम ने भी जांच की। पुलिस घटना के हर पहलू को बारीकी से जांच रही है।
इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है। लोगो को आशंका है कि महिला द्वारा बदमाशों को देखने पर उन्होंने उसकी आँखें फोड़ दी,फिर पत्थरों से मारकर हत्या कर डाली। महिला का मंगल सूत्र, पायजब बदमाश नहीं लूट सके। उधर इस मामले में पुलिस अभी एकदम कुछ भी साफ नहीं कह पा रही है। पोस्टमार्टम व अन्य जांच सामने आने के बाद स्थिति साफ होगी। महिला का खेत ईटो के भट्टीयो के पास है। जहां आवागमन रहता है। फिर ऐसी घटना का दिनदहाड़े घटित होना आश्चर्य जनक माना जा रहा है।
नाराज है राठौड़ (तेली) समाज
इस घटना से राठौड़ तेली समाज में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समाज के लोग रेवास पहुंचे है।समाज के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने एक वीडियो वायरल कर शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे रेवास फनटे पर प्रदर्शन करने का आव्हान करते हुए प्रशासन से हथियारों को जल्द पकड़ने एवं उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। आपको बता दे इसके पहले 13/ 14 फरवरी की रात नामली के शिवम राठौड़ की भी हत्या कर दी गई थी। जिसके हथियारों का भी अभी तक पता नहीं चला है। जिससे राठौड़ समाज नाराज है। बरहाल पुलिस इस संदिग्ध हत्या का पर्दाफाश करने में लगी है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound