जल जीव संरक्षण बीज रोपण कर पक्षी वृक्ष मित्र बनें

  • बालिकाओं द्वारा शस्त्र प्रदर्शन बना प्रेरणा की मिशाल
  • त्रिवेणी संगम जिवंत आनंद स्वरूप बनें – अनोखीलाल कटारिया

रतलाम। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् रतलाम के सहयोग से पतंजलि युवा भारत विशनित योग संगीत संस्थान के विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, महावीर इंटरकांटिनेंटल के प्रयासों से पवित्र पर्यटक स्थल गुलाब चक्कर स्थित 21 मई 2026 गुरुवार की संध्या प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम समावेश लिए अनवरत रचनात्मक विशिष्ट आयोजनों की श्रृंखला में इस बार विशेष तौर पर स्वर्ग नगरी के श्री अनोखीलाल कटारिया के आतिथ्य में नारी तू नारायणी सारे जहाँ से न्यारी मेरे शसक्त भारत की बेटी श्रीराम राज्य नि: शुल्क शस्त्र कला केन्द्र संचालक दिलिप हिंदू की देखरेख में नगर की प्रतिभाशाली तेजस्वी बेटियों द्वारा शस्त्र कला का दिव्य प्रदर्शन श्रोताओं के लिए अविस्मरणीय रहा ।
मुख्य अतिथि अनोखीलाल कटारिया, बाऊजी ने भावपूर्ण अपने शब्दों में प्रकृति योग संगीत का समावेश एक जिवंत आनंद स्वरूप बना यह वर्तमान समय की महती आवश्यकता भी अहिंसा परमोधर्म एक संरक्षित बीज रोपण हरियाली के साथ धरा की सुंदरता लिए पशुपक्षियों जीवों कई पीढ़ियों को शुद्ध वायु अन्न जल की व्यवस्था कर जाता हैं सेवा परोपकार की नींव सदैव मजबूत कर हर प्रकल्पों से जुड़ना और जोड़ते चलना सब स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध रहें मिलकर चलें पक्षी मित्र वृक्ष मित्र बनें।
वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, गो सेवक दिनेश वाघेला, आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, प्राचार्य सुभाष कुमावत, सुप्रसिद्ध गायक फनकार अय्यूब खान, समाजसेवी राकेश मिश्रा, शिव त्रिलोक चंदानी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के हेमंत मूणत, समाजसेविका हेमा निरंजनी, महावीर इंटरकांटिनेंटल अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन संस्थान द्वारा महावीर प्राथना गमझा योग सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, शंकरलाल राठौड़ धराड़, योग जीव सेवक गोवर्धन लाल बिलवार सैलाना द्वारा 50 सकोरे वितरण सेवा कार्य स्वरूप प्रदान किया अभियान आगे भी जारी रहेगा सभी ने सामूहिक शपथ ली।
आयोजन के आरंभ में सरस्वती वंदना गोपिका बैरागी द्वारा सुमधुर गायन प्रस्तुतियों में संयोजक विशाल कुमार वर्मा, हितेश व्यास, सुभाष कुमावत, देवेंद्र वर्मा, सुरताल स्टूडियो बंटी लुईस, ओम प्रकाश बोरीवाल, नामली से डॉ. राजीव गुप्ता, विकाश वर्मा, जितेंद्र चौधरी, देव कुमार, मनीष बैरागी, संजय गुप्ता, एस एस ठक्कर, राजेश राठौर, श्रीमती शिल्पा डाबी, श्रीमती स्वाती व्यास, श्रीमती रोशनी गावंडे, श्रीमती पूजा भावसार, श्रीमती प्रज्ञा विजयवर्गीय द्वारा दी गई संचालन विशाल कुमार वर्मा व आभार डाॅ. प्रदीप जैन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound