
जावरा (अभय सुराणा) । पहला सुख निरोगी काया इसी को सार्थक करते हुए भारत विकास परिषद शाखा जावरा व लायंस क्लब जावरा के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2026 को निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका सभी को लाभ मिलेगा। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी शेखर नाहर व स्वास्थ्य प्रकल्प संयोजक डॉ हेमंत तोलानी, डॉ श्याम पाटीदार ने बताया पिपलौदा रोड स्थित लायंस नेत्र चिकित्सालय पर प्रातः 10 बजे से शिविर का शुभारंभ होगा। सेवा भारती प्राकृतिक चिकित्सालय आगर के वरिष्ठ विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। प्राकृतिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, योग साधना चिकित्सा, आहार चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, वैकल्पिक चिकित्सा, जल चिकित्सा, पंचकर्म व अन्य थैरेपी से उपचार के लिए उपचार व मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्राकृतिक चिकित्सा में सबसे बड़ा लाभ यह हैं कि यह बीमारी को जड़ से समाप्त कर देती हैं। आवश्यक नहीं कि रोगी व्यक्ति ही इसका लाभ ले। जो वर्तमान में स्वस्थ हैं वे भी हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए इसका लाभ ले ताकि भविष्य में कोई रोग न हो। संस्था पदाधिकारियों ने आव्हान किया कि शिविर में लाभ लेने के लिए मोबाईल नंबर 9907529160 व 9826450599 पर संपर्क कर सकते हैं।