25 मई सोमवार को राज़वाडा से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी मौन रैली




इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। परमपूज्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज के सानिध्य में एवं दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद आह्वान पर वंदनिय आर्यिका माॅ श्रुतमति माता जी उपशम मति माता जी की आकास्मात समाधी होने पर विनयांजलि सभा उदयनगर नगर जैन मंदिर मे रखी गई।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारि आनंद नवीन गोधा,हर्ष जैन,राहुल जैन, मनीष नायक, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल सहित अनेक सेकंडों की संख्या में समाज श्रेष्ठी गुरू भक्त ने अपनी अपनी विनयानजली देते हुए कहा दोषियों के प्रति आक्रोश जताते हुए कडी कार्यवाही करने की मांग की।
समाज प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुणायतन प्रेणता परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी के भारत वर्षीय सकल जैन से आह्वान करते हुए कहा कि पुरे भारत में अपने अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाए इसी श्रृंखला में इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद एवं विभिन्न संस्थाओं के साथ दिनांक 25 मई सोमवार को प्रातः 8 बजे राज़वाडा से कलेक्टर कार्यालय तक मोन रेली निकलने की घोषणा करते हुए पुज्य मुनिश्री विमल सागर जी महाराज से आशीर्वाद एवं स्वीकृति प्राप्त कर सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, हर्ष जैन, अक्षय कासलीवाल, सुशील पांड्या, नवीन गोधा, संजय अहिंसा, टीके वेद ने दिगम्बर जैन समाज शेताम्बर जैन समाज के सभी महानुभाव एवं सभी संस्थाओं से मोन रेली मे आने का आग्रह निवेदन किया है।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती साधना दगडे, महिला परिषद् की संभाग अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल ने नगर के सभी महिलाओं के मंडल, संगठन एवं ग्रुप को इस मोन रेली में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
आयोजक सकल जैन समाज के नेतृत्व मे
निवेदक दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इन्दौर