सेना भर्ती कार्यालय महू (म.प्र.) अग्निवीर भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित

रतलाम । जिला रोजगार अधिकारी उज्जैन श्री विजेन्द्र बिजोलिया ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा नवम्बर -दिसम्बर माह में इंदौर में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों का परिणाम 25 मई को घोषित कर दिया गया है जिसमें उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सभी उत्तीर्ण उम्मीदवार 28 मई को सुबह 07:00 बजे सभी मूल दस्तावेज़ के साथ सेना भर्ती कार्यालय महू में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित हों सकते है । भारतीय सेना सभी सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देती है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू पर तथा मोबाइल नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound