
जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी सेन्ट्रल द्वारा कर्णावत एवेन्यू में म्यूजिकल तंबोला का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लिया एवम नगर की प्रतिभा पप्पू शर्मा ने इस आयोजन को बेहतरीन संजोया म्यूजिकल तंबोला में गीत-संगीत के साथ नंबर खुलते ही पूरा हॉल तालियों और हंसी से गूंज उठा। सदस्यों ने एक से बढ़कर एक हाउजी पूरी कर आकर्षक पुरस्कार जीते। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस अनूठे आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती इंदिरा जी नाहर ने अपने उद्बोधन में कहा, “प्रेम और एक-दूजे के सहयोग से ही कोई भी संस्था अच्छे से चलती है। सेन्ट्रल ने आज जिस तरह सभी को एक मंच पर जोड़कर खुशियों के पल दिए हैं, वह वाकई सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल बढ़ता है और परिवार जैसा माहौल बनता है।” अतिथियों का स्वागत प्रदीप लुहाड़िया,महावीर डांगी,नरेश मारवाड़ी,अमित कांकरिया ने किया।
सेन्ट्रल के अध्यक्ष संजय सुराणा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ सामाजिक कार्य ही नहीं, बल्कि सदस्यों को मनोरंजन के माध्यम से जोड़ना भी है। इसी के साथ संस्था के वर्षितप आराधकों के बियासने का लाभ भी सेन्ट्रल परिवार को मिला और तपस्वी वीरेंद्र सेठिया,अनिल चपडोड,विनीता सेठिया,जयश्री चपडोड का बहुमान कर अनुमोदना व्यक्त की गई। मंगलाचरण ज्योति सुराणा गुंजन ललवानी,रेणु श्रीश्रीमाल ने किया।
तंबोला में बम्पर फुल हाउस के विजेता अरुण सँघवी,हेमा पगारिया,हसमुख चत्तर,विभाजी सँघवी, एवं अन्य पुरुस्कारों में निशित चत्तर,सुनील मेहता,नीता सेठिया,अविश डूंगरवाल,दिव्या गोखरू,मनीषा पगारिया,वंदना चत्तर,सुचिता टुकडीया,सुरेश पगारिया,नेहा मूणत,रूपा ओस्तवाल, विजेता रहे। कार्यक्रम सयोजक राजश्री डांगी ने बहुत सुव्यवस्थित तरीके से कार्यकम को नया आयाम दिया एवम पुरुस्कार शेखर नाहर पूर्वाध्यक्ष अरुण सँघवी,सुरेश पगारिया,विनोद ओस्तवाल,श्रेणिक धारीवाल ,हंसा सुराणा,सोनल चत्तर आदि द्वारा वितरित किए गए, आभार सह -सचिव अतुल सुराणा ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों , प्रतिभागियों व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। एवं सदस्यों ने कहा कि म्यूजिकल तंबोला का ये कॉन्सेप्ट बहुत नया और मजेदार था। सभी ने आयोजन समिति को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कराने का आग्रह किया। जानकारी सचिव अमित चत्तर ने प्रेषित की।