जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन एवं मेन ने जीवदया के साथ गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की

जावरा (अभय सुराणा) । देश में चहु और से सभी धार्मिक, सौश्यल सामाजिक, हिन्दू एवं मुस्लिम संगठनों ने गौमाता जिसमें 33 हजार देवी देवताओं का वास है को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमाता धोषित करने की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए आज स्व. श्री पारसमल जी स्व. श्रीमती मनोरमा देवी कोठारी की पुण्य स्मृति में आयोजित जीवदया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष सर्व श्री नवनीत सिंह श्रीमाल उपाध्यक्ष महावीर डांगी, पारसमल छाजेड, सुशील जैन, सचिव अशोक कुमार औरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्री श्रीमाल, ग्रुप के संयोजक सुजानमल कोचट्टा, मेन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विमल सिसोदिया, दिलीप पारख, अभय कांठेड़, दिलीप चण्डालिया, राजकुमार पीपाड़ा, श्रैणीक चोहान , सुशील मेहता, पुखराज कांठेड़ विनोद चपडोद, पारसमल ओरा, मांगीलाल चत्तर राजेन्द्र सिंह कोचर, सुभाष चंद्र जैन,अशोक कुमार नांदेचा,प्रकाश चन्द कोठारी,विनोद कुमार श्री श्रीमाल, शिखर लाल जैन,संतोष सांखला,अशोक डुंगरवाल, पारसमल मेहता आदि पदाधिकारीयो सदस्यों व कार्यक्रम के लाभार्थी कोठारी परिवार के प्रमुख प्रदीप कुमार अजय कुमार कोठारी श्री मती संगीता व श्री मती चंदा कोठारी, श्री मती निधि कोठारी श्रीमती पुजा कोठारी आदि ने गौमाता राष्ट्रमाता के जयघोष के नारे लगाते हुए मांग की।
ग्रुप के संयोजक सुजानमल कोचट्टा ने धोषणा की कि सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन एवं मेन ग्रुप द्वारा मांग के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती दोप्रदी जी मुर्मु व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मांग पत्र भेजा जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी पारस छाजेड़ व अशोक चोपड़ा ने बताया कि जीवदया सोसायटी खाचरोद नाके पर आयोजित जीव दया के कार्यक्रम के प्रारम्भ में लाभार्थी परिवार के प्रदीप कुमार कोठारी व उपस्थित परिवार की मातृशक्ति ने गौमाता की पुजन की तथा सभी सदस्यों ने फल फ्रूट सब्जियां गुड़ हरी धास से बडी संख्या में उपस्थित गौमाता को स्वामी वात्सल्य कराया। इस अवसर पर लाभार्थी प्रदीप कोठारी ने प्राणी मात्र एवं गरीब व असहाय लोगों की हर संभव मदद करने की धोषणा करते हुए सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में 22 हजार रुपए देने की घोषणा की।
ग्रुप के सेवा भावी सदस्य मांगीलाल चत्तर के जन्मदिन पर ग्रुप के सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों ने लाभार्थी कोठारी परिवार के सभी सदस्यों व चत्तर का मोतियों की माला व दुपट्टे ओढाकर स्वागत अभिनन्दन किया।चत्तर ने 500 रपये जीवदया के लिए दिये। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार चोपड़ा ने किया व आभार अशोक औरा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound