संशोधित : श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत आज से शिव महापुराण का आयोजन

रतलाम । श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास माणकचौक रतलाम में  पुरुषोत्तम मास के अवसर पर  पूरे माह धार्मिक आयोजनों के अंतर्गत आज से शिव महापुराण कथा का आयोजन पंडित नंदकिशोर जी व्यास के द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है । आज प्रथम दिन प्रस्तावना में सात संहिता का वर्णन शिवलिंग की उत्पत्ति आदि की भूमिका का वर्णन किया गया तथा आपने बताया कि  भगवान सदाशिव ने सृष्टि के कल्याण के लिये तीन शक्तियों को प्रकट किया गया बह्मा, विष्णु , महेश ।  इनके द्वारा सृष्टि उत्पन्न ,पालन एवं विलय क्रिया की गई । इसमें भगवान के द्वारा तीन गुणों का प्राकट्य बतलाया गया । सद,रज,तम  इन तीनों गुणों से प्रकृति का संचालन जीव के कल्याण के लिये किया गया। श्री गोपाल  जी का बड़ा मंदिर न्यास माणकचौक रतलाम अध्यक्ष मनोहर पोरवाल , सचिव महेश व्यास ने बताया कि  पुरुषोत्तम मास में दिनांक १७ -५-२०२६ से एक माह तक  किये जा रहे धार्मिक आयोजनों में  शिव महापुराण से पूर्व भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया जिसकी विश्रांति के बाद आज से शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है तथा इसके पश्चात श्री राम कथा का आयोजन किया जायेगा । इस तरह  पूरे पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत धार्मिक आयोजन किये जा रहे है । पंडित नंदकिशोर जी व्यास के मुखारविन्द से शिव महापुराण कथा का रसपान  करने हेतु मांगीलाल अग्रवाल, पण्डित मदनलाल शर्मा , जगजीवन राम, जगदीश परिहार , महेश सोनी, मोहनलाल राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे ।

Play sound