सड़क मरम्मत कार्य हेतु साबाखेड़ा अंडर ब्रिज (एलएचएस) अस्थायी रूप से बंद रहेगा

रतलाम 02 जून। पश्चिम रेलवे के पीपलिया–मंदसौर सेक्शन अंतर्गत स्थित एलएचएस क्रमांक 356-A (साबाखेड़ा अंडर ब्रिज) पर सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए एलएचएस को 05 जून 2026 से 20 जून 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्य अवधि के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक वाहनों का आवागमन लाल घाटी मार्ग से किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों के लिए मार्ग–साबाखेड़ा–संजीत मार्ग होते हुए मंदसौर (लगभग 11 किलोमीटर) तथा साबाखेड़ा–मंडी मार्ग होते हुए लक्ष्मीबाई चौराहा (लगभग 8 किलोमीटर) का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।
रेल प्रशासन आमजन एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि सड़क सुधार कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound