जेसीआई शाहीबाग और जेसीआई एलुमनी क्लब अहमदाबाद रीजन ने आईकेडीआरसी-आईटीएस (IKDRC-ITS) अस्पताल को वॉटर डिस्पेंसर किए भेंट

मरीजों के कल्याण के लिए निरंतर सहयोग का लिया संकल्प

अहमदाबाद 1 जून । नगर कि अग्रणी संस्था जेसीआई शाहीबाग व जेसीआई एलुमनी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा और मानव सेवा कार्य के अंतर्गत श्रीमती जी.आर. दोशी और श्रीमती के.एम. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजीज एंड रिसर्च सेंटर (IKDRC) और डॉ. एच.एल. त्रिवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसप्लांटेशन साइंसेज (ITS) में दो प्रीमियम वॉटर डिस्पेंसर दान किए गए।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगर का मुख्य राजकीय अस्पताल होने के कारण अस्पताल में मरीजों का आवागमन अत्यन्त रहता है व वर्तमान में तापमान अत्याधिक होने के कारण लोगों को शीतल जल की आवश्यकता को महसूस करते हुए गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु उक्त दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से दो वाटर डिस्पेंसर किडनी विभाग में दान किए गए ।
इस अवसर पर आईकेडीआरसी-आईटीएस मेडिकल टीम के साथ जेसीआई शाहीबाग के 2026 के अध्यक्ष जेसी सीए अनिल जीवावत, कोषाध्यक्ष जेसी अंकित कोठारी, जेएसी अहमदाबाद क्षेत्र (जेसीआई एलुमनी क्लब) के निर्वाचित अध्यक्ष जेएफपी दिलीपजी गुलेच्छा , जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष जेसी राणमल तातेड़, जेसी दिनेश श्रीश्रीमाल, जेसी गौतम बागरेचा आदि उपस्थित थे । अस्पताल प्रशासन की ओर से डीन डॉ. मनीषाबेन मोदी, वरिष्ठ चिकित्सा पेशेवर डॉ. गीताबेन पारिख, डॉ. कल्पनाबेन वोरा, डॉ. रजनीश नामा, डॉ. अमित प्रजापति (प्रोफेसर और प्रमुख, इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग), और डायरेक्टर की निजी सचिव (PS to Director) नलिनीबेन पटेल ने इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उल्लेखनीय है कि संस्था जेसीआई शाहिबाग इकाई की स्थापना वर्ष 2001 में जेसी अशोक बाफना ने की व उनके मार्गदर्शन व संस्था के सभी पूर्व अध्यक्ष , पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिसमें स्थायी कार्यक्रम प्रतिवर्ष राहत दर पर नोट बुक वितरण , महावीर जन्म कल्याणक पर सामूहिक सामायिक, शाहीबाग स्थित तेरापंथ भवन के समीप शीतल जल वाटिका , निःशुल्क छाछ व भोजन वितरण , युवाओं हेतु विभिन्न विषयों पर कार्यशाला का आयोजन होता है ।
अस्पताल प्रबंधन ने जेसीआई के सहयोग कार्यों की अत्यधिक सराहना की। डॉ. अमित प्रजापति ने अस्पताल की इस आवश्यक जरूरत को पूरा करने के लिए जेसीआई शाहीबाग और जेसीआई एलुमनी क्लब अहमदाबाद रीजन का हृदय से आभार व्यक्त किया। एक महत्वपूर्ण और निरंतर आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. प्रजापति ने संपूर्ण जेसीआई समुदाय से निकट भविष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की एक संयुक्त अपील की, क्योंकि गुजरात और अन्य राज्यों से किडनी और लिवर के मरीजों की भारी भीड़ यहाँ आती है, जिन्हें अक्सर तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है।
इस नेक अपील को स्वीकार करते हुए, जेसीआई शाहीबाग और जेसीआई एलुमनी क्लब अहमदाबाद रीजन ने भविष्य में स्वास्थ्य देखभाल-केंद्रित सामुदायिक अभियानों और रक्तदान पहलों के माध्यम से आईकेडीआरसी-आईटीएस का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नागरिकों और संस्था के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने व्यक्तिगत विशेष अवसरों पर समाज के कल्याण में उदारतापूर्वक योगदान देकर उन्हें सार्थक बनाएं।
कार्यक्रम का समापन चिकित्सा कर्मचारियों, जिनमें ऑपरेशन थियेटर की प्रभारी बहनें ज्योत्सनाबेन डाभी और अनामिकाबेन, इंचार्ज सिस्टर श्रीमती लक्ष्मीन और ओटी स्टाफ अजय शामिल थे, और जेसीआई प्रतिनिधियों के बीच एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound