

रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम कार्यालय पर बुक बैंक का शुभारंभ डॉ उदय यार्दे, पं. संजय दवे बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक के कर कमलों द्वारा किया गया। बुक बैंक में कक्षा 6 ठी से कक्षा 10 वी तक की पुस्तक उपलब्ध हैं। कक्षा 11 वी एवं 12 वी की कामर्स संकाय की पुस्तक उपलब्ध हैं। गायनिक और पैथालॉजी की पुस्तक उपलब्ध हैं। समय शाम 06.00 से 07.00 बजे तक इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पं. संदीप व्यास,पं. राजेन्द्र कुमार जोशी,पं. सत्येन्द्र जोशी,पं. अजय कुमार जोशी,पं. संजीव कुमार शर्मा आदि उपस्थित थें। आभार पं. विजय हेमकांत शर्मा द्वारा माना।