

रतलाम। पवित्र अधिकमास के उपलक्ष्य में मां अष्टभुजा महिषासुर मर्दिनी माताजी मंदिर, उकाला रोड पर श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज एवं महिला मंडल द्वारा भव्य एवं संगीतमय “नानी बाई का मायरा” कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री अनिरुद्ध जी मुरारी के श्रीमुख से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन सायंकाल 7:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित है। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा भक्तिमय वातावरण में कथा का रसास्वादन कर रहे हैं।
समाज अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सनगट एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णादेवी मिंडिया ने समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। यह कथा आयोजन दिनांक 5 जून तक चलेगा। यह जानकारी प्रेम कड़ेल ने प्रदान की।