रतलाम । नगर की अग्रणी संस्था महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के संस्थापक /अध्यक्ष मोडीराम सोलंकी ‘एकांत’ ने बताया कि संस्था का 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 जून 2026 को सायं 5 बजे एक राष्ट्रीय कार्यक्रम जय भारत वंदे मातरम् काव्य महोत्सव का आयोजन पुराने कलेक्टोरेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर रतलाम में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें नगर के साहित्यकार, गीतकार, व्यंग्यकार, हास्य कवि, दोहा, ग$जलकार, शायर, कवि, कवित्रियां तथा नवोदित रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर श्री प्रभुलाल जी रावल की पुस्तक कविता संग्रह सहज, सजृन का भी विमोचन किया जावेगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार श्री आलोक रंजन त्रिपाठी इंदौर एवं श्री भुपेन्द्रसिंह राठौड पूर्व डीएसपी की अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि श्री हरिशंकर जी भटनागर रहेंगे।
संस्था के हरिश यादव, शैलेन्द्र सुरेका, राजेश तिवारी, डॉ.मोहन परमार, श्यामसुदंर भाटी, दिनेश जैन, कैलाश वशिष्ठ, डॉ.हरिशंकर बड़ौदिया, विनोद झालानी, श्रीमती इन्दु सिन्हा, स्नेहलता धाकड़, विरेन्द्र कुमार रावल, अशोक मेहता, उदयकुंवर पंवार, प्रवीण सोनी, गोपाल परमार, पवन शर्मा, सुरेश माथुर, पुरण चोथयानी, सतीश जोशी आदि नेप्रबुद्ध नागरिकों एवं काव्य रसिक से आग्रह किया है कि आयोजन में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावें । अधिक जानकारी हेतु मोडीराम सोलंकी मो. 6264445879 से सम्पर्क कर सकते है।