


बड़ावदा( शिरीष सकलेचा )। उज्जैन के प्रख्यात योग गुरु एवं शिक्षाविद् डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए दो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी को मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह संगठन देशभर में योग शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन है इसमें देशभर में 22 हजार 500 प्रमुख योगाचार्य जुड़े हुए है ।
इसके साथ ही अंतराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्था ने डॉ. त्रिपाठी को वाइस प्रेसिडेंट, मध्यप्रदेश नियुक्त किया है। संगठन 16 देशों में कार्य कर रहा है मध्यप्रदेश के 40 जिले में वृहद टीम के साथ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है । योग गुरु त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व, सामाजिक सेवा एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी वर्तमान में उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के संचालक हैं । योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्तियों पर उज्जैन योग संघ के सचिव रत्नेश व्यास ने कहा कि
“डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी की यह नियुक्ति न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के योग और प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उनके कुशल नेतृत्व से पूरे राज्य को एक नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।”
जिम्मेदारी नहीं, यह जन-सेवा का संकल्प: डॉ. त्रिपाठी
इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है, ताकि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके।”
इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, पत्रकार शिरीष सकलेचा,रजत सांड, राजेंद्र कुमावत, भूरू खा, समरथ सेन, अमन हिंगड , योग जगत, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी को बड़ी संख्या में शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।ज्ञात रहे योग गुरु पूर्व सांसद, विधायक चिंतामणि मालवीय के निज सहायक भी रहे है।