“नानी बाई के मायरा” कथा का हुआ शुभारम्भ

रतलाम। अधिकमास के पावन अवसर पर श्री बुद्धदेव भक्त मंडल द्वारा बुदेश्वर सत्संग हाल टाटानगर मे भव्य एवं संगीतमय “नानी बाई का मायरा” कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आज कथा का भव्य शुभारम्भ हुआ जो 6 जून से 10 जून तक चलेगी।
कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री अनिरुद्ध जी मुरारी के श्रीमुख से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित है। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा भक्तिमय वातावरण में कथा का रसास्वादन कर रहे हैं।
भक्त मंडल के प्रमुख राकेश मोदी, विजय पोरवाल पाशा, विपुल कुमावत, राज जोशी, चेतन शर्मा, हसमुख नागोरा, गोपाल राठी, मनीष सुरेका, गोपाल जाट, सुनील भाई, मनोहर सोनी, विकास मोदी, मनीष जैन, उपमंन्यु सोनी, गोविन्द अग्रवाल, आदि ने समस्त भक्त जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी नीलेश बाफना ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound