अग्रसेन वाटिका में गूंजा श्रीकृष्ण सहस्त्रनाम जाप, तुलसी पत्रों से हुआ 1008 सहस्त्र अर्चन

पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तीसरे चरण में श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से किया पूजन, रविवार को होगा नंदोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव

रतलाम 6 जून। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल महासभा के संयुक्त तत्वाधान में अग्रसेन वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय श्री कृष्ण पूजन (गोपाल स्वरूप) अभिषेक एवं सहस्त्र अर्चन महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अनुपम वातावरण देखने को मिला।
धार्मिक आयोजन के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण के गोपाल स्वरूप का सहस्त्रनाम का सामूहिक जाप एवं अर्चन किया गया तथा तुलसी पत्रों से 1008 सहस्त्र अर्चन कर भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन पंडित संजय जी गामोठ के द्वारा किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप का स्मरण करते हुए परिवार, समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई तथा आरती के पश्चात महिलाओं द्वारा कृष्ण भजनों पर जमकर नृत्य साधना की गई और श्रद्धा पूर्वक प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष नीता अग्रवाल सहित अलका अग्रवाल, हर्षा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, निरंजना अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, मंजु सुरेखा, कल्पना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल एवं संध्या अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल तथा अग्रवाल युवा संगठन के ओम अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के अंतिम दिवस 7 जून, रविवार को राधा-कृष्ण सहस्त्रनाम अर्चन मिश्री से किया जाएगा तथा नंदोत्सव (कृष्ण जन्मोत्सव) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी वितरण भी होगा। उक्त जानकारी नीलू अग्रवाल ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound