बड़ावदा मंडल की कामकाजी बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई

21 जून को मनाएंगे योग दिवस

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा) । भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल की राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मासिक कामकाजी बैठक केरवासा स्थित राम देव जी मंदिर पर शनिवार को संपन्न हुई । बैठक में मंडल प्रभारी , जिला महामंत्री भाजपा महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारम्भ की गई । मंडल प्रभारी महेश सोनी का स्वागत जिला योजना समिति रतलाम अनिल अवस्थी द्वारा किया । बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी द्वारा जून माह में करणीय कार्यों को संपादित करने एवं 21 जून को होने वाले योग दिवस को अनिवार्य रूप से मंडल स्तर तक मनाने की योजना भी बनाई गई । बैठक के पश्चात उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया ।
बैठक का संचालन वेदांश अमन हिंगड व आभार जनपद सदस्य प्रिया कुंवर द्वारा किया गया । बैठक में मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound