पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पत्रकारों की अन्य समस्याओं समाधान सरकार से लेकर रहेंगे

जावरा ब्लॉक शाखा की बैठक में आगामी 29 जून को रतलाम में आयोजित संभागीय सम्मेलन को लेकर हुआ विचार-विमर्श

जावरा ( निप्र)। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जावरा ब्लॉक शाखा का सम्मेलन शनिवार को स्थानीय होटल सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टाक ने कहा कि यदि संगठन है तो हम पत्रकार साथी बहुत मजबूत हैं और मध्य प्रदेश में कोई मजबूत संगठन है तो वह है मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ । संभागीय अध्यक्ष प्रीति पाल सिंह राणा ने 1 मई को भोपाल में संपन्न पत्रकार सम्मेलन व रैली की जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संघ से वादा किया है कि पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। संभागीय महासचिव विजय मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हितों के लिए लगातार संघर्षरत है और संघर्ष करता रहेगा बस हमें अपनी एक जुटता दिखाना है।
रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने आगामी 29 जून को आयोजित संभागीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि हमें मिलजुलकर इस चुनौतीपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने अपने दायित्व का निर्भय करना होगा । प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में करीब 40 वर्षों से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मजबूती से खड़ा है।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष प्रीति पाल सिंह राणा ने संघ के वरिष्ठ सदस्य जगदीश राठौर जावरा व राजकुमार चावड़ा बडावदा को उज्जैन संभाग की कार्य समिति का सदस्य मनोनीत करने की घोषणा की । जावरा ब्लॉक के अध्यक्ष विजय राठौर व महासचिव लखन पवार, तपन व्यास,डॉ जाकिर कुरैशी, मोहम्मद शरीफ कुरैशी, वाजिद पठान,अर्जुन दायम, मुकेशनाथ कालूखेड़ा, राजेंद्र सिंह सिसोदिया व जितेंद्र व्यास ताल, विनोद देवड़ा,घनश्याम शर्मा,राजकुमार पीपाड़ा, दीपेश कायस्थ , सुभाष भंवर, श्यामलाल राठौर, दिनेश पौराणिक (बडावदा) व मधुबाला राठौर सहित सभी पत्रकारों ने अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर पत्रकारिता एवं संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर एवं वीरेंद्र कांठेड़ का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर एवं पुष्पमाला पहनाकर अतिथि पत्रकारों ने सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जगदीश राठौर ने किया। स्वागत भाषण जावरा शाखा अध्यक्ष विजय राठौर ने दिया। महासचिव लखन पवार ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound