

रतलाम 7 जून। सिंधी सनातन धर्म मंदिर सिंधी गुरूद्वारा न्यू रोड़ पर चल रहे सात दिवसीय संत सहराम साहिब स्मृति दिवस का आज समापन हुआ । सचिव मन्नू शिवानी ने बताया कि श्री गुरूनानक देवजी की कृपा से यह संत बाबा हिरदाराम जी के आशीर्वाद से व परम श्रद्धेय श्री सिद्धभाऊ जी की प्रेरणा से संत सहजराम साहिब स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सिंधी सनातन धर्म मंदिर न्यू रोड़ गुरूदरा में 31 मई 2026 रविवार से श्री गुरूद्वारा साहिब जी के सहज पाठ की सेवा प्रारम्भ की गई । जिसका भोग साहिब आज 7 जून 2026 रविवार को हुआ ।
श्री सुखमखी पाठ साहेब प्रात: 8 से 9.30 बजे तक, श्री गुरु ग्रंथ साहेब सहज पाठ प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से, 11 बजे गुरू ग्रंथ साहेब को भोग लगाया गया। सात दिवस तक प्रतिदिन दादी सुशीला देवी (नागपुर) द्वारा पाठ व संगत मिलकर भजन कीर्तन के आयोजन किए जाते रहे । आज समापन के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । आज संगत में बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरूषों ने शामिल होकर भजन किर्तन में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सिंधी गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी, उपाध्यक्ष किशन त्रिलोकचंदानी, सचिव मन्नू शिवानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भम्मानी, सेवादार विष्णु मोदी, नरेंद्र मेघानी, रमेश हेमनानी, सुंदर केवलरमानी, दीपक आईलदासानी, सुखराम नोतानी, हरिश भुलचंदानी, महिला समिति से कुमकुम मोतियानी, नेहा पंजवानी, मंजु परमानी, पूनम मोदी, सोनी कुकरेजा, त्रिलोक चंदानी, उषा मोतियानी, मीना केवलरमानी एवं बहराणा मंडली के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।