बड़ावदा के उप स्वास्थ्य केंद्र ने गुणवत्ता में मारी बाजी, 92.08 प्रतिशत अंक मिले

हर पैमाने पर खरी उतरी व्यवस्था, दो दिन के बाद आया नतीजा

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। पिछले दिनों आधुनिक सुविधाओं से लैस होने पर पुलिस थाना को आईएसओ का दर्जा मिला था। उसके बाद अब बेहतर सुविधाओं के लिए प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र को दिल्ली से आई टीम ने 4 व 5 जून को स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाओं, उपकरण ,दवाईयों , स्वच्छता आदि का मूल्यांकन किया। जिसकी रिपोर्ट आगे भेजी गई। फिर परिणाम स्वास्थ्य केंद्र के पक्ष में बड़ी सफलता लेकर आया। स्वास्थ्य केंद्र को 92.08 फीसदी अंक मिले। जो स्टाफ को सुकून देने वाला है।
बीएमओ शंकर खराड़ी के मार्गदर्शन , एमओ डा. कलीमुल्ला खान , डॉ .विजय चौहान एवम स्टॉफ नर्सिंग आफिसर प्रमोद शर्मा ,नर्सिंग आफिसर शीतल टेकाम एवम सेक्टर सुपरवाइजर लव पंथ ,क्षीरसागर तथा सेक्टर के समस्त ,सीएचओ एएनएम ,आशा सुपरवाइजर एवम आशा के अथक प्रयास से यह सफलता मिली है। डॉ.चौहान ने बताया कि एनक्यूएएस ( नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड) सार्टिफिकेट मिला है। यह प्रमाणन उच्च स्तर वाली गुणवत्ता वाली सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है। जो बड़ावदा को मिला है ।

बड़ी उपलब्धि है यह….
नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने बताया कि यह बड़ावदा नगर के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है। स्वास्थ्य केंद्र में थोड़ी जो कमियां है उन्हें भी दूर करने के लिए सहयोग करेंगे। सुभाष सकलेचा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र सुविधाओं से युक्त है। सरकार सभी सुविधाएं दे रही है। नर्स सहित अन्य स्टाफ की कमी दूर होना चाहिए। स्टाफ को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगरवासियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound