विश्व साइकिल दिवस पर भव्य साइकिल रैली

रतलाम। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ाभारती, फिट इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड से हनुमान ताल तक साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया।
क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष मालवा प्रांत अशोक जैन लाला , रामचंद्र तिवारी पूर्व क्रीड़ा अधिकारी, जिला टेबल संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे । अतिथियों ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा में सहभागिता कर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस आयोजन में कृष्ण गोपाल तिवारी हॉकी फीडर सेंटर खेल प्रशिक्षक, दुर्गा शंकर मोयल, ग्रामीण युवा समन्वय, आलोट, दुर्गा डामोर ग्रामीण युवा समन्वयक रतलाम, प्रीति चरपोटा, ग्रामीण युवा समन्वयक सैलाना आयुष प्रजापत जिला मल्लखंब एसोसिएशन, जितेंद्र धूलिया मल्लखंब प्रमुख मालवा प्रांत एवं खिलाड़ियों के अभिभावक आदि सम्मिलित रहे।
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम देशभर के सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता कर स्वस्थ एवं फिट भारत के संकल्प को सशक्त बनाया।इस रैली में बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। सभी प्रतिभागियों के उत्साह और ऊर्जा ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
“साइकिल चलाएँ, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएँ।” कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र धूलिया ने किया आभार गोपाल मजावदिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound