सैलाना में जनकल्याण शिविर आयोजित

बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित

रतलाम । तहसील कार्यालय सैलाना परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर में आम नागरिकों को शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं सेवाओं में आधार से संबंधित 280, समग्र आईडी से संबंधित 191, जाति प्रमाण पत्र के 20, जन्म प्रमाण पत्र के 29, खाद्यान्न से संबंधित 12, पेंशन के 19, आयुष्मान कार्ड के 12, भवन अनुज्ञा के 7, पशुपालन के 3, संबल योजना के 3, स्वच्छ भारत मिशन के 1 एवं किसान सम्मान निधि के 8 प्रकरणों का निराकरण/कार्यवाही की गई।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना श्री तरूण जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना रिया गेरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद सैलाना सहित विकासखंड के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऐसे शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound