13 से 15 जून तक अंजनी नगर में भव्य वेदी प्रतिष्ठा व जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। श्री दिगम्बर जैन 1008 पंचबालायति जिनालय, अंजनी नगर, इंदौर* में 13 जून शनिवार से 15 जून सोमवार* तक तीन दिवसीयभव्य वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव* का आयोजन किया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस महोत्सव में आशीर्वाद प्रदाता श्रंमण संस्कृति के महामहिम संत आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज* का आशीर्वाद एवं आयोजन में परम सानिध्य प्रदाता श्रुत संवेगी महाश्रमण पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससघ का पावन सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। राजेश जैन खाकरोड ने बताया कि
जिनालय में स्वर्ण कार्य का सौभाग्य, एवं नुतन दो भव्य वेदी जी एवं शिखर कलश पर स्वर्ण कार्य कराने का पुण्य अवसर धर्म निष्ठ श्रावक दिनेश-पंकज पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ है। द्रव्य प्रदाता परिवार : श्रीमती विमलाबाई पाटोदी (दादी), दिनेश-पंकज, देवेंद्र-नीना, सीए विनम-अंशु, गौरव-बरखा पाटोदी, नयन, निवांश, कियांश पाटोदी (सुमठा वाला) परिवार।को परम सो भाग्य प्राप्त हुआ है
आयोजक एवं निवेदक: श्री दिगम्बर जैन 1008 पंचबालायति जिनालय ट्रस्ट, अंजनी नगर, इंदौर* ने *समस्त समाज जन को इस महोत्सव में परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound