रक्तदान-महादान हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष है

  • परस्पर संस्था द्वारा स्व मनीषा अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन
  • मानव सेवा समिति में हुआ आयोजन 80 यूनिट रक्त प्रदान किया

रतलाम 14 जून। रक्तदान हमारी शाश्वत सनातन परंपराओं का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जहां महर्षि दधीचि से लेकर दानवीर कर्ण ने देहदान अंगदान और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को मानव सेवा के लिए महत्वपूर्ण आदर्श प्रस्तुत किया है यह प्रेरणा हमारे इन महापुरुषों की दी हुई है जो आज भी प्रासंगिक है वर्तमान दौर में मानव जीवन की रक्षा के लिए अनेक उपक्रम है लेकिन रक्तदान से हम सैकड़ों मनुष्यों की जान बचा सकते हैं उनको नया जीवन दे सकते हैं उनके परिजनों के चेहरों की खुशियां लौटा सकते हैं इसलिए इस पुनीत कार्य के प्रति संस्था परस्पर की गतिविधियां अत्यंत अनुकरणीय है।
उपरोक्त उद्गार मानव सेवा केंद्र मैं संस्था परस्पर द्वारा स्व. श्रीमती मनीषा अग्रवाल की स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने व्यक्त किये। आपने कहा कि रतलाम नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ती है हमारा क्षेत्र आदिवासी क्षेत्र है जहां चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अधिकतर नहीं पहुंच पाता है परस्पर जैसी संस्था इस पुनीत कार्य को कर रही है यह बेहद अभिनंदनीय है जिसका लाभ हमारे आदिवासी क्षेत्र के लोगों को अधिकतर प्राप्त हो ऐसा प्रयास हम सबको मिलकर करना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रतलाम डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि लोगों की भ्रांतियां दूर होना चाहिए कि रक्तदान से कमजोरी आती है इसके लिए जागरूकता शासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्थाओं को भी पैदा करना होगी ताकि रक्तदान जैसा सेवा कार्य एक आंदोलन का रूप बन सके और इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा वंचित लोग ले सके प्रत्येक मनुष्य अथवा उसके परिवार को को रक्त की आवश्यकता कभी न कभी जीवन में अवश्य पड़ती है ।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कीर्ति शाह ने कहा कि रक्तदान शरीर के रक्त परिसंचरण को शुद्ध बनाता हे स्वस्थ मनुष्य 1 वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकता है नगर के लोगों में रक्तदान के प्रति वर्तमान दौर में जागरूकता पैदा हुई है इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने काफी योगदान दिया है परस्पर हमेशा ऐसे प्रेरक कार्य करें जो समाज और विशेष कर गरीब लोगों के कल्याण में काम आ सके आपने संस्था पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग निरंतर समाज सेवा के कार्य जारी रखें।
आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्व मनीषा जी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर निमिष व्यास, अशोक अग्रवाल भी मंचासीन थे । स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने देते हुए संस्था की अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की । अतिथियों का स्वागत सरक्षक अभय सुराणा, महेश व्यास, दिनेश शर्मा, मिलन राखेचा, मनीष बोहरा, अमित डांगी, सचिन गेलड़ा, अभय लोढा, सुभाष नागौरी, अमित डांगी, सोनू व्यास, मनीष बोहरा, चंदन राठौर, एमके जैन, मनीष जोशी, राजेश जोशी, कमलेश पालीवाल, मितेश अग्रवाल, आशीष राखेचा, प्रीतम भरगट, नितेश खिमेसरा, दशरथ पोरवाल, जीवन जैन, राहुल गांधी, अभिसार हाडा, ललित कटारिया, नितेश शुक्ला आदि ने किया । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार सचिन गेलडा ने व्यक्त किया । रक्तदाताओं ने 80 यूनिट रक्त प्रदान किया । अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में रेड क्रॉस संस्था के डॉ. सुलोचना शर्मा, दिनेश बारमेचा, लायंस क्लब के नीरज सुरोलिया, समाजसेवी गोविंद काकानी, जनक नागल सहित सैकड़ों महानुभाव उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound