
जावरा (अभय सुराणा) । जावरा के सुप्रसिद्ध गीतकार ,कवि डॉ प्रकाश उपाध्याय को सर्व भाषा संस्कृति समिति के वैश्विक अध्यक्ष प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव सर का वियतनाम साहित्य महोत्सव में काव्यपाठ हेतु स्नेह आमंत्रण मिला है । उक्त महोत्सव जो कि विश्व शांति और विश्व बंधुत्व को समर्पित है वियतनाम के शहर होची मिन्ह में 19से 23 जून को आयोजित है । इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न शहरों से कई कवि और साहित्यकार भाग ले रहे है ।
उक्त सम्मेलन में ही डॉ प्रकाश उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रज्ञान विश्वम पत्रिका का लोकार्पण भी किया जाएगा ।
डॉ उपाध्याय की इस उपलब्धि पर चिकित्सा एवं साहित्य जगत कई डॉक्टर्स और कवियों के साथ साथ इष्ट मित्रों एवं स्नेहीजन ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
राष्ट्र संत पूज्य नमन वैष्णव महाराज ने डॉ प्रकाश उपाध्याय को उक्त उपलब्धि पर विशेष आशीर्वाद प्रदान किया है ।