
रतलाम। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत स्काउट गाइड ने गोपाल नगर स्थित स्वामी विवेकानंद बगीचे में मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जयंत कोठारी ओर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव जितेन्द चौहान एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पार्षद रंजीत टांक की उपस्थिति में मनाया गया ।
इस अवसर पर गाइड की कैप्टन एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मति ललिता कदम ने कहा कि सयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के प्रस्ताव को जो 11 दिसंबर 14 को रखा गया था 2015 में स्वीकार किया गया और तभी से हम भारतवासी योग दिवस मनाते रहे है योग हमारे स्वस्थ जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं इसे एक दिन नहीं करते हुवे नियमित रूप से किया जाना चाहिए ताकि हम खुशहाल और स्वस्थ रह सके लाखों वर्षों की हमारे ऋषि मुनि की परम्परा को बनाए रखना है ।
मुख्य अतिथि जिला सचिव जितेन्द चौहान ने कहा कि योग हमारी परम्परा में शामिल है और इसे नियमित रूप से किया जाना चाहिए खासकर हमारे विद्यालयों में ताकि आने वाली पीढ़ी ज्ञान वान बन सके ।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जयंत कोठारी ने कहा कि हम लोग जब नियमित रूप से योग करेंगे तो हमारी दिनचर्या में काफी अंतर आएगा और अच्छे कार्य की ओर अग्रसर रहेंगे मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को योग कराया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पार्षद रंजीत टांक ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामना बधाई दी और कहा कि उनके प्रयास से उनके वार्ड में नियमित रूप से योग होता हैं और लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते है ।
कार्यक्रम में शामिल नागरिक ओमप्रकाश अग्रवाल कमलेश टांक प्रकाश मूणत मनीष जेन श्री मति ऊषा श्री मति शकुंतला महेश कदम सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार शिक्षक संघ के संगठन मंत्री विश्वामित्र पंवार ने किया ।