सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को मिलता है प्रोत्साहन

श्री महेश नवमी महोत्सव 2026

रतलाम । श्री महेश नवमी महोत्सव 2026 के अन्तर्गत आयोजित तीन दिवसीय समारोह में आज प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।
श्री महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी सेवा संगठन द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ समाज संरक्षक माधवदास काकानी एवं शैलेंद्र डागा समाज अध्यक्ष डॉ.बी एल तापडिया, सेवा संगठन अध्यक्ष श्री राजेश चौखड़ा, सचिव एल एन धूत एवं वरिष्ठ गणमान्य समाजजनों के द्वारा भगवान महेश के चित्र को माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महेश भगवान की पूजा एवं महेश वंदना से हुई।
कार्यक्रम में समाज के 30 परिवारों ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य, गायन, कविता पाठ, नाट्य मंचन, तबला वादन जैसीे अनेको आर्कषण प्रस्तुतियां देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सभी प्रतियोगियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । समाज के संरक्षक माधवदास काकानी एवं शैलेन्द्र डागा समाज अध्यक्ष डॉ.बी एल तापडिय़ा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है । संगठन का उद्देश्य से समाज की उभरती प्रतिभाओं को उनकी कला का प्रदर्शन मंच के माध्यम से करवाना है ताकी वह बड़े मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने में हिचक ना हो। आपके द्वारा उपस्थिति सभी समाज जनों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित समाज जनों के प्रति आभार संगठन सचिव एल एन धूत द्वारा व्यक्त किया गया।